किसान गोल्ड लोन स्कीम – Indian bank ने किसानो के लिये गोल्ड लोन पर की ब्याज दर कम
कोरोना महामारी से अभी भी पूरा विश्व झुज रहा है इसमें हर वर्ग के व्यक्ति को आर्थिक रूप से काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। बात करे किसानो की तो कोरोना ने ऐसे समय में भारत में प्रवेश किया था जब किसानो की फसले पक कर तैयार थी और कटाई के लिए मजदूर ही नहीं थे जिनकी कटाई हुई थी तो मंडिया बंद थी। अब हालत पहले से बेहतर है इस बीच सरकार द्वारा भी किसानो को कई तरह से सहायता प्रदान की गई है जैसे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानो के बैंको में सलाना 6000 रूपए डाले जा रहे। हाल ही में है एक जानेमाना बैंक किसानो के लिए एक खुशबरी लेके आया जिसमे कृषि गोल्ड लोन पर उसने ब्याज दर में 0.50% की कटौती की है। आइये जाने कोन सा है ये बैंक और आप खेती के लिये गोल्ड लोन कैसे ले सकते है
किसान गोल्ड लोन स्कीम
Indian bank जो की एक सरकारी बैंक ने किसानो के लिये गोल्ड लोन पर 0.50% की ब्याज दर को कम किया है। अन्य कम्पनिया या बैंक गोल्ड लोन पर 12 से 27 % तक ब्याज लगाती है। इंडियन बैंक Bumper Agriculture Jewel loan स्कीम पर 7.5% ब्याज दर देती थी पर 22 जुलाई 2020 को उसने यह 7 प्रतिशत का ऐलान कर दिया है। इंडियन बैंक ने यह फैसला कोरोना महामारी के समय जरूरतमद किसानो को कम ब्याज दर में लोन मुहैया कराने के लिए की गई है।Bumper Agriculture Jewel loan स्कीम के तहत सोने के आभूषण की कीमत का 85% का लोन 6 महीने के लिए किसानो को दिया जाता है। एस बी आई बैंक, मूथूट फाइनेंस, कैनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक आदि भी खेती के लिये गोल्ड लोन देते है पर ब्याज दर सभी बैंको के अलग अलग है ।
एग्रीकल्चर लोन ब्याज दर 2020 || Agriculture loan interest rate 2020||
बैंक (Bank) | ब्याज दर | अवधि |
SBI bank (एस बी आई बैंक) | 7.50% | 12 महीने |
Axis bank (एक्सिस बैंक) | 15.00% | 12 महीने |
Muthoot finace (मूथूट फाइनेंस) | 12.00% | 36 महीने |
Manappuram finace (मणप्पुरम फाइनेंस) | 12.00-27% | 12 महीने |
Andhra bank (बैंक ऑफ बड़ौदा) | 10.70% | 12 महीने |
ICICI bank (आईसीआईसीआई) | 10.00% | 12 महीने |
Yes Bank (यस बैंक) | 11.25% | 6-36 महीने |
Canra Bank (कैनरा बैंक) | 7.65% | 12 महीने |
Indusland bank (इंडसलैंड बैंक) | 10.50% | 3-12 महीने |
PNB (पंजाब नेशनल बैंक) | 8.60% | 12 महीने |
Bank of india (बैंक ऑफ़ इंडिया) | 8.50% | 18 महीने |
Bank of baroda (बैंक ऑफ़ बरोदा) | 10.10% | 12 महीने |
इस स्कीम के लिए नजदीकी इंडियन बैंक जाकर आप ये लोन ले सकते है। इसके लिये किसान के पास आई डी प्रूफ (ID Proof) के तौर पर आधार कार्ड (Aadhar card), वोटर आई डी कार्ड (voter id card), पैनकार्ड(PAN card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving licence ) होना चाहिए। साथ ही एड्रेस प्रूफ (Address proof) के लिये भी इन्ही प्रूफ का इस्तेमाल कर सकते है। जबसे जरुरी बात किसान होने का सर्टिफिकेट भी देना होगा। बैंक द्वारा सोने की शुद्धता वेरीफाई की जाती है और वजन के आधार पर लोन दिया जाता है।